*कब्जा हटाने के विवाद ने पकड़ा तूल, किसान ने मारपीट, झूठी रिपोर्ट और जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप*
दिनांक 11/6/2026
लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
अरशद अली की रिपोर्ट
9713906875
=================
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर (महुआ) निवासी किसान जानकी लाल लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी निजी भूमि पर अवैध कब्जा, मारपीट, झूठी शिकायत दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, जानकी लाल लोधी ने बताया कि सर्वे नंबर 280, 282, 283 और 824 की भूमि में से करीब एक बीघा जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया गया है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने कब्जा हटाने का प्रयास किया तो संबंधित लोगों ने अपने सिर पर पत्थर मारकर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई से बचा जा सके।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें सिर और शरीर पर चोटें आईं। साथ ही उनके विरुद्ध मायापुर थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि आरोपितों ने शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी है, जिससे पूरा परिवार भयभीत है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि कथित अवैध कब्जा हटाया जाए, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Vaeet ट्रैक्टर मालिक
*जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*



