Skip to main content

Aaj Tak24x7

शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, शिकायतों पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप*

*शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार, शिकायतों पर कार्रवाई न होने का लगाया आरोप*

 

11/6/2026

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

मोबाइल नं9713906075

=================

 

शिवपुरत शासकीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास (टी.वी. रोड, एससी) की छात्राओं ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर छात्रावास में आ रही समस्याओं और शिकायतों पर कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

 

जानकारी के अनुसार, छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया। साथ ही, अधीक्षिका द्वारा छात्रावास में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 मिनट के लिए ही उपस्थिति दर्ज कराने और उसी दौरान छात्राओं को धमकाने तथा उनके नाम निरस्त करने की बात कहने का भी आरोप लगाया गया है।

 

छात्राओं का कहना है कि उनकी वास्तविक समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि शिकायत करने वालों को ही डराया जा रहा है। इस कारण छात्रावास का माहौल प्रभावित हो रहा है।

 

कलेक्टर को दिए गए आवेदन में छात्राओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रावास की व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें और छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

वाईट छात्राएं

 

*जिला जिला शिवपुरी से क्राइम रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in