Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन पड़ा भारी, तीन युवक गिरफ्ता

 

जबलपुर। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर अपलोड करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। थाना बरेला पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तलवार और एक बटनदार चाकू जब्त किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ युवकों द्वारा हथियारों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल किए जा रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और पहचान होने पर परसवाड़ा निवासी प्रशांत पटेल (21), देव कुमार रजक (20) एवं विक्रम रजक (20) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने-अपने पास हथियार छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए प्रशांत पटेल के घर से एक दोमुंही तलवार, देव कुमार रजक की नानी के घर से एक बटनदार चाकू तथा विक्रम रजक के घर से एक धारदार तलवार बरामद की।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से जब्त हथियारों को अपने कब्जे में लेकर उनके खिलाफ थाना बरेला में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। 10 जून 2026 को तीनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई।

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्ट: मोहित संघी, जबलपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in