Skip to main content

Aaj Tak24x7

छिंदवाड़ा निगम का विश्व पर्यावरण सप्ताह

खबर छिंदवाड़ा से पैकेज

 

छिंदवाड़ा निगम का विश्व पर्यावरण सप्ता

धरमटेकड़ी में चला पर्यावरण जागरूकता अभियान,

ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

पर्यावरण प्रेमियों ने किया पौधारोपण एवं योग

 

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा 5 जून से प्रारंभ हुए विश्व पर्यावरण सप्ताह की पूर्णता शुक्रवार 12 जून को की गई।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित धरमटेकड़ी में विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को फोर बिन कचरा पृथक्करण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर दीपक राज जैन, स्वच्छता चैंपियन डॉक्टर मीरा पराड़कर, शैलेंद्र उजवने, रविन्द्र कुशवाहा एवं डॉक्टर महेश बंदेवार के साथ समाजसेवी डॉक्टर पवन नेमा एवं आराधना पवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं डॉ. पवन नेमा ने योगा कराया वहीं अंकिता सोनी ने नागरिकों को घरों में चार अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा एवं सैनिटरी कचरे को पृथक-पृथक एकत्रित कर कचरा वाहन को अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया, साथ ही स्वच्छता एवं कचरा पृथक्कीकरण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

 

छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in