Skip to main content

Aaj Tak24x7

बंजर नदी के उद्गम स्थल पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल , नदी संरक्षण का दिया संदेश,बोले-नर्मदा को सबसे ज्यादा जल देती है बंजर…

लोकेशन बालाघाट

 

बंजर नदी के उद्गम स्थल पहुंचे मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल , नदी संरक्षण का दिया संदेश,बोले-नर्मदा को सबसे ज्यादा जल देती है बंजर..

 

एंकर – मां नर्मदा की प्रमुख सहायक नदियों में शामिल बंजर नदी के उद्गम स्थल पर मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पहुंचे। छत्तीसगढ़ के बंजार टोला स्थित उद्गम कुंड में पूजा-अर्चना कर उन्होंने नदी संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री ने बंजर नदी को नर्मदा की महत्वपूर्ण जलधारा बताते हुए इसके संरक्षण और उद्गम स्थलों के पुनर्जीवन पर जोर दिया।

 

वॉयसओवर – छत्तीसगढ़ के बंजार टोला गांव से छोटी सी जलधारा के रूप में निकलने वाली बंजर नदी करीब 150 किलोमीटर का सफर तय कर मां नर्मदा में समाहित होती है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से गुजरते हुए यह नदी कान्हा के घने जंगलों को जीवन देती है और वन्य प्राणियों के लिए महत्वपूर्ण जल स्रोत का काम करती है। अपने प्राकृतिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण यह नदी क्षेत्र की पहचान बन चुकी है। बंजर नदी के उद्गम स्थल पहुंचे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुंड की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंजर नदी नर्मदा को सबसे अधिक जल देने वाली प्रमुख सहायक नदियों में शामिल है। मंत्री ने नदियों के संरक्षण और उद्गम स्थलों के पुनर्जीवन पर जोर देते हुए कहा कि बालाघाट जिले की नदियों को संरक्षित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

बाइट – प्रहलाद सिंह पटेल

 

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in