*34वीं अंतरजिला उत्तरी जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आईजी ग्वालियर ने पुलिस लाइन ग्वालियर में किया समापन*
🔴 *मेजबान ग्वालियर पुलिस ने मेहमान नवाज़ी के साथ चैंपियन ट्रॉफी की अपने नाम।*
🔴 *प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन ग्वालियर रहा जिसने बास्केटबॉल, वालीबॉल, हैंडवॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट में ग्वालियर चैंपियन रहा।*
ग्वालियर 12.06.2026। ग्वालियर में दिनांक 08.06.2026 से 12.06.2026 तक 34वीं अंतरजिला उत्तरी जोन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में चार रेंज (ग्वालियर, चंबल, सागर, छतरपुर) के 14 जिलों (ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिण्ड, दतिया, श्योपुर, मुरैना, सागर, निवाडी, टीकमगढ, छतरपुर, पन्ना, दमोह) के लगभग 190 खिलाडियों द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता मे वास्केटबॉल, हेंडबॉल, क्रिकेट, व्हालीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बेडमिंटन, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों मे प्रतिभागियों द्वारा जोर शोर से भाग लिया गया। प्रतियोगिता की ऑवरऑल ट्रॉफी जिला बल ग्वालियर के नाम रही।
उक्त प्रतियोगिता का समापन आज दिनांक 12.06.2026 को पुलिस लाईन ग्वालियर में मुख्य अतिथि श्री अरविन्द कुमार सक्सेना(भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर, अति. पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न जिलों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह द्वारा कैप पहनाकर बैच लगाये गये उसके बाद टीम मैनेजरों से मुख्य अतिथि का परिचय कराया गया और पुलिस बैंड द्वारा अतिथियों का अभिवादन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री अरविन्द कुमार सक्सेना(भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पदक दिये जाकर टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। उन्होने टीम मैनेजर व खेल अधिकारियों को भी सम्मनित किया। उन्होने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिता में 14 जिलों की टीमों ने खेलों में भाग लिया और आप सभी ने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर उन्होने पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य आयोजन के लिये सभी अधिकारियों को बधाई दी। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा 34वीं अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) ने प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन रही ग्वालियर पुलिस की टीम को बधाई दी। उन्होने उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि यह जरूरी नही कि हम जीते, आपके द्वारा अपने जिले से आकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताआंे में भाग लिया यह महत्वपूर्ण है। इससे खेलों के प्रति आपके मन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सफलतापूर्वक भाग लेने के लिये बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न जिलों से आई पुलिस टीमों द्वारा द्वारा मार्च पास्ट किया गया और 34वीं अंतरजिला खेलकूद प्रतियोगिता के फ्लैग को टीम कैप्टन द्वारा मुख्य अतिथि को सौपा गया। उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिये गये और अंत में मुख्य अतिथि द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा करते ही पुलिस बैंड की धुन के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिल जैन, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह सिकरवार, जिला खेल अधिकारी ग्वालियर जोशेफ वक्शला तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




