Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिदपुर रोड,/ग्राम बपैया में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को हिला दिया। घर के बाहर नाली साफ कर रहे 30 वर्षीय राहुल पिता मोहनलाल की *11 KV हाईटेंशन लाइन* से करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

महिदपुर रोड,/ग्राम बपैया में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को हिला दिया। घर के बाहर नाली साफ कर रहे 30 वर्षीय राहुल पिता मोहनलाल की *11 KV हाईटेंशन लाइन* से करंट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई

 

*कैसे हुआ हादसा:*

राहुल शाम करीब 6 बजे घर के बाहर गंदे पानी की नाली में जमा कचरा निकाल रहा था। सफाई के लिए लोहे का सरिया इस्तेमाल कर रहा था। उसी दौरान सरिया नाली के ऊपर से गुजर रही *11 KV बिजली लाइन* से छू गया। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से राहुल को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

*11 KV का करंट कितना खतरनाक:*

11 हजार वोल्ट का करंट शरीर को पल भर में झुलसा देता है। जान बचने की संभावना न के बराबर होती है। राहुल के साथ भी यही हुआ।

 

*उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार:*

मृतक राहुल निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार पाल रहा था। उसके परिवार में *तीन मासूम बेटियां और 7 महीने की गर्भवती पत्नी चंदा* है। इकलौते कमाने वाले की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चंदा बेसुध है।

 

रविवार सुबह अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा। हर शख्स की आंख नम थी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in