Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन के महिदपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

उज्जैन के महिदपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

महिदपुर थाना पुलिस ने 14 दिनों से फरार चल रहे छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को कार्रवाई की। मामला बीते 1 जून का है, जब जमालपुरा तोड़ी निवासी 14 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के घर के पीछे आरोपी सोहेल पिता शाहिद खां ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था। पीड़िता की मां के वहां पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर महिदपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, उपनिरीक्षक सुखसेन अरियाम, आरक्षक आदिराम, राघवसिंह और सैनिक महेंद्रसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in