पंवासा पुलिस ने किया बोरिंग मोटर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन पवासा

पंवासा पुलिस ने किया बोरिंग मोटर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन/उज्जैन की पंवासा थाना पुलिस ने बोरिंग की समरसिवल मोटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीटीएस मक्सी रोड स्थित सूखे तालाब की बोरिंग से समरसिवल मोटर और केबल चोरी की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्री सिंथेटिक फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर दीपक और जब्बार को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत की चोरी गई समरसिवल मोटर बरामद कर ली है। मामले में फरार आरोपी जावेद शाह और गुलफाम की तलाश जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes