Skip to main content

Aaj Tak24x7

विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन संपन्न* 

*विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन संपन्न*

 

*समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रबुद्ध समाज की भूमिका महत्वपूर्ण_सलिल बिश्नोई*

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया –आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में सेवा,सुशासन, विश्वास,विकास, एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण के उपलक्ष में विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध सम्मेलन ब्लॉक सभागार मे भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/ विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है आपके विचार आपका मार्गदर्शन और आपका अनुभव समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है भारतीय जनता पार्टी ने सदैव सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास, के मंत्र के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेकर चलती रही है हमारा विश्वास है कि राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब समाज का हर वर्ग विकास के मुख्य धारा से जुड़े और उसे समान अवसर प्राप्त हो ।जो आज मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो रहा हे प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई ने कहा कि पिछले वर्षों में आधारभूत संरचना ,डिजिटल सेवाओं ,गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के अवसर ,किसानों के हित और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में सरकार द्वारा विभिन्न पहल की गई है इन प्रयासों का उद्देश्य को अधिक सशक्त ,सक्षम और विकसित बनाना है भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है यह परिवर्तन केवल सरकार का नहीं बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। ऐसे समय में प्रबुद्ध समाज की और भी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वह सकारात्मक संवाद, सामाजिक समरसता और राष्ट्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें । सम्मेलन को पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत,जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे ने कहा कि अपने सुझाव और अपने विचार और अपनी रचनात्मक आलोचना के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में सक्रिय भागीदार बने आपके अनुभव मार्गदर्शन से हम एक विकसित समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को और अधिक मजबूती से प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अमरचंद राठौर ने किया सम्मेलन में विधूना विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रिया शाक्य,ब्लाक प्रमुख ऋषि गौर, वरिष्ठ नेता डॉ विनोद त्रिपाठी,राजीव पोरवाल आचार्य अरविंद शुक्ला, राम अवतार राजपूत,जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार,जिला मंत्री विमल दुबे, मनु राजपूत,आदर्श ठाकुर, रविन्द्रीय शाक्य ,अनिल शुक्ला,भूरे चौबे,शिवसिंह भारती, श्रद्धा चौहान,अवधेश शुक्ला,मयंक चतुर्वेदी, सोनू मिश्रा, नवनीत राजपूत,दीपक कश्यप,कुलदीप सिंह,संदीप शाक्य,आशीष कठेरिया,सौरभ राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध जन सम्मेलन में उपस्थित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in