Skip to main content

Aaj Tak24x7

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित ओंकारेश्वर आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में संशोधन किया गया*

*महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित ओंकारेश्वर आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में संशोधन किया गया

मिश्रीलाल कोहरे

ओंकारेश्वर

* 18.06.2026* को ओंकारेश्वर में महामहिम राष्ट्रपति का आगमन प्रस्तावित है। सुरक्षित आवागमन एवं यातायात के दबाव को दृष्टिगत रखते हुये *दिनांक 17.06.2026 से दिनांक 19.06.2026 को दोपहर 12:00 बजे तक* यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन रहेगा, जो निम्नानुसार है|

*भारी वाहन डायवर्जन व्यवस्था*

 सुरक्षित आवागम एवं यातायात के दबाव को कम करने के उदेश्य से इन्दौर इच्छापुर मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा।

• तेजाजी नगर डायवर्जन- इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर से महु मानपुर धामनोद, खरगोन होते हुये भीकनगांव, देशगावं, खण्डवा आ सकेगें।

• सिमरोल डायवर्जन – इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन सिंमरोल से मण्डलेश्वर कसरावद खरगोन भीकनगांव देशगांव, खण्डवा आ सकेगें।

• बडवाह डायवर्जन – इन्दौर की ओर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन बडवाह से मण्डलेश्वर कसरावद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा आ सकेगें।

• देशगांव डायवर्जन – खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव खरगोन कसरावद होते हुये इन्दौर जा सकेगें।

• मण्डलेश्वर – मण्डलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुये इन्दौर जा सकेगें।

*मध्यम एवं छोटे वाहन डायवर्जन व्यवस्था*

 महामहिम राष्ट्रपति की सुरक्षा को दृष्टि से श्री ओंकारेश्वर में आने वाले श्रध्दालुओं के लिये दिनांक 18-19.06.2026 को निम्नानुसार डायर्वजन व्यवस्था रहेगी।

 

• इन्दौर की ओर से आने वाले – इन्दौर की ओर से आने वाले श्रध्दालओं के मध्यम एवं छोटे वाहन बडवाह, मोरटक्का, सनावद एवं इन्पुन होते हुये ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराये जायेगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जायेगे।

• खण्डवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले – खण्डवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले श्रध्दालओं के मध्यम एवं छोटे वाहन सनावद एवं इन्पुन होते हुये ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराये जायेगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जायेगे।

 

*बस डायवर्जन व्यवस्था*

• खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली श्रध्दालओं की बसों को मोरटक्का में पार्किंग रहेगी। मोरटक्का से श्रध्दालुओं को जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन के माध्यम से ओंकारेश्वर तक पहुंचाया जावेगा।

• खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली रूट की बसों को सनावद इन्पुन होते हुये पी-01 तक भेजा जावेगा। इसके आगे पैदल मार्ग रहेगा।

• कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के स्थिति में महामहिम राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन किया जावेगा एवं गंतव्य स्थल तक पहुंचने के बाद संपूर्ण यातायात को सामान्य किया जाएगा।

• दिनांक 19.06.2026 को सिकलसेल तक आने वाले अतिथिगण के वाहन मोरटक्का होकर थापना मे पार्किंग किए जाएंगे एवं कार्यक्रम के समाप्ति तक श्री ओंकारेश्वर से जाने वाले श्रद्धालुओ के वाहनों को पी 01, कोठी, इनपुन से होते हुए सनावद की ओर जा सकेंगे।

*जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलने की अपील की है।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in