Skip to main content

Aaj Tak24x7

कचनरवा में इंटरलॉकिंग निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश; गुणवत्ता जांच की मांग।

कचनरवा में इंटरलॉकिंग निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश; गुणवत्ता जांच की मांग।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

कोन सोनभद्र। जनपद के विकास खण्ड कोन के जिला पंचायत क्षेत्र कचनरवा में इंटरलॉकिंग कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है।

 

जिला पंचायत मद से कामेश्वर जायसवाल के घर से पांडु नदी तक लगभग 300 मीटर में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य मानक के विपरीत हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

 

ग्रामीण अजय जायसवाल व अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमेंट ईंट लगाने से पहले न तो मानक के अनुसार गिट्टी डाली जा रही है और न ही बालू का प्रयोग किया जा रहा है। बल्कि बिना गिट्टी बिछाए ही सीमेंटेड ईंट लगाई जा रही है। साथ ही साइड वॉल भस्सी से जोड़ी जा रही है, जो जनहित में उचित नहीं है।

 

मौके पर उपस्थित जेई प्रदीप यादव व स्थानीय लोगों के सामने इंटरलॉकिंग कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें वह गुणवत्ता विहीन पाया गया। इस पर जेई द्वारा संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता परक कार्य कराने व पुनः नए सिरे से कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

 

इसके बाद स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत का ध्यान आकर्षित कराते हुए गुणवत्तापरक कार्य कराने की मांग की है।

 

इस मौके पर कामेश्वर जायसवाल, अजय जायसवाल, सुनील जायसवाल, विनय, संतोष जायसवाल, जगदीश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

इस बाबत अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत ने कहा कि जांच कर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in