पंचदेव मंदिर का भव्य निर्माण कार्य का शुभारंभ, आस्था को मिलेगी नई उड़ान।
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कस्बा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन पंचदेव मंदिर के भव्य निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोनभद्र भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन की उपस्थिति में सुबह 11 बजे सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र आरम्भ करने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर बताया गया कि पंचदेव मंदिर का निर्माण इसी माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा। प्रस्तावित निर्माण की कुल लागत लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। हवन-पूजन के बाद उपस्थित गणमान्य लोगों ने मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पंचदेव मंदिर का निर्माण सांस्कृतिक व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह नगरवासियों के आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि निर्माण कार्य मानकों और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। साथ ही आवश्यक सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय, दीपक शाह, सुमित सोनी, अमरनाथ जायसवाल, कमलेश सिंह ‘कमल’, विष्णुकांत तिवारी, अभय सिंह, उदय सिंह, शहीद निरंजन, वीरेंद्र सिंह, राकेश आजाद, देवेश मोहन, सुरेश तिवारी, मोनू सिंह, आशीष जायसवाल, संजू तिवारी, मनोज अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, अभिनव जायसवाल, आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



