*मानव मंजरी का हुआ भव्य लोकार्पण*
*साहित्यकार हुए राजेंद्र ऋषि अलंकरण से सम्मानित*
बरेला। जिले के प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी महेश मानव के 70 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके द्वारा रचित पुस्तक “मानव मंजरी” का भव्य लोकार्पण सामुदायिक भवन बरेला में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाकवि आचार्य भगवत दुबे रहे, जबकि अध्यक्षता महामहोपाध्याय डॉ. हरिशंकर दुबे ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शरद भाई पालन, श्रीमती विजयश्री मिश्रा, पं. राजेश दुबे (बबलू महाराज), महेश स्थापक, मंगल भाव में डॉ. कौशल दुबे एवं आचार्य विजय तिवारी ‘किसलय’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना कविराज उदयभानु तिवारी ने प्रस्तुत की तथा स्वस्तिवाचन एवं मंगल पाठ पं. प्रेमदास रामायणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कवि दीपक तिवारी (जबलपुर) ने किया।द्वितीय चरण में महाकौशल क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों को उनकी दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए राजेंद्र ऋषि अलंकरण से सम्मानित किया गया। सम्मानित साहित्यकारों में अभिजात कृष्ण त्रिपाठी (प्राचार्य, जानकीरमण महाविद्यालय, जबलपुर), कवि अभिमन्यु जैन, कवि उदयभानु तिवारी, कवि राज सागरी, बुंदेली सम्राट कवि सुभाष श्लभ, कवि सुरेश मिश्रा, वरिष्ठ रंगकर्मी राजेश खरे, कवि राजेश पाठक ‘प्रवीण’, कवि संतोष नेमा, कवि अनुराग तिवारी, अंतरराष्ट्रीय पुस्तक ‘मोदी चरितम्’ के लेखक पं. प्रेमदास रामायणी, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संतोष सरगम तथा मनोज जैन ‘मित्र’ प्रमुख रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गौरीशंकर पांडे, सुभाष चौरसिया, शिवप्रसाद अग्रवाल, भैयाजी साहू, इंजीनियर प्रतीक दुबे, सोनू सोनकर, भानु नवेरिया, प्रीतम कटारे, राजेश सोनी, मुकेश रघुवर पटेल, राजेंद्र चौबे, सतीश उपाध्याय, गोपालकृष्ण पांडे, अशोक पांडे, गोविंद दुबे, गोविंद सिंह ठाकुर, सोनेलाल पटेल, डी.डी. बैरागी, परमेश्वर बैरागी, उमाशंकर तिवारी, अरविंद तिवारी ‘बब्बू’, रजनीश तिवारी, पंचम पटेल, ब्रजमोहन तिवारी, मुन्ना नामदेव, अर्पित पांडे, डॉ. विवेक जैन, प्रवीण जैन, बॉबी जैन, योगेश दुबे, लालजी खरे, जगदीश अवस्थी, दिलीप पचौरी, जयराम विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, उदयराम साहू, दालचंद विश्वकर्मा, अर्पित जैन ‘गोलू’, राजा उपाध्याय, प्रशांत कुशवाहा, निर्मल लोधी, विशाल सिंह, धर्मदास बैरागी, पत्रकार दिनेश सोनी, कृष्णकुमार साहू, माधव शर्मा, रजनीश माजी, गवलू तिवारी, अरविंद गुप्ता, कमलेश यादव, आदित्य जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मनोज जैन ‘मित्र’ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।