Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी : बड़ौदा सड़क हादसे में बावनझरिया के मजदूर की मौत, ठेकेदार पर सवाल, परिजनों को नहीं मिली पूरी जानकारी।

दुद्धी : बड़ौदा सड़क हादसे में बावनझरिया के मजदूर की मौत, ठेकेदार पर सवाल, परिजनों को नहीं मिली पूरी जानकारी

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी, सोनभद्र। गुजरात के बड़ौदा में सड़क हादसे में दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बीड़र ग्राम पंचायत अंतर्गत बावनझरिया गांव निवासी 25 वर्षीय रामप्रसाद की मौत हो गई। बुधवार 17 जून को शाम करीब 7 बजे जब रामप्रसाद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

रामप्रसाद लगभग 4-5 महीने पहले रोजगार की तलाश में बड़ौदा, गुजरात गए थे। परिजनों के अनुसार 15 जून 2026 को मृतक की पत्नी को मोबाइल पर सड़क दुर्घटना में रामप्रसाद के मारे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मृतक के ससुर और गांव के ठेकेदार के कुछ लोग रामप्रसाद के पिता को गुजरात ले गए।

रामप्रसाद के बड़े भाई शिवप्रसाद ने बताया कि उनके गुजरात पहुंचने से पहले ही ठेकेदार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। परिवार का आरोप है कि ठेकेदार के लोग हादसे के समय और घटनाक्रम के बारे में ठोस जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। दुर्घटना से जुड़ा संतोषजनक जवाब भी नहीं मिला है।

रामप्रसाद तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनका विवाह लगभग 6 वर्ष पहले हुआ था, कोई संतान नहीं है। शव एक निजी एम्बुलेंस से बावनझरिया लाया गया। शव देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

गांव के कार्यवाहक प्रधान श्रवण कुमार ने परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और हर आंख नम थी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in