Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में बाल उद्यान और यातायात उद्यान का भूमि पूजन, 89.42 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण।

दुद्धी में बाल उद्यान और यातायात उद्यान का भूमि पूजन, 89.42 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

सोनभद्र, दुद्धी। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बुधवार को वार्ड संख्या 6 में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बन रहे बाल उद्यान व यातायात उद्यान का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

नगर पंचायत कार्यालय के बगल और टाउन क्लब के समीप बनने वाले इस उद्यान की अनुमानित लागत 89.42 लाख रुपये है।

 

भूमि पूजन के अवसर पर चेयरमैन मोहन ने कहा कि टाउन क्लब के पास नए उद्यान के बनने से बच्चों को खेल-कूद के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी मिलेगी। साथ ही महिलाओं व परिवारों के लिए मनोरंजन और विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि उद्यान में बच्चों के खेलने के उपकरण और यातायात नियम सिखाने वाले प्रतिरूप विशेष रूप से लगाए जाएंगे, जिससे छोटे बच्चों में अनुशासन और सुरक्षा की भावना विकसित होगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in