Skip to main content

Aaj Tak24x7

बघाडू वन क्षेत्र में रात भर हो रहा अवैध बालू खनन, जिलाधिकारी से जांच की मांग

बघाडू वन क्षेत्र में रात भर हो रहा अवैध बालू खनन, जिलाधिकारी से जांच की मांग

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी (सोनभद्र) ।क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेणुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन व परिवहन किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों के माध्यम से कनहर नदी से बालू निकाला जा रहा है और सुबह तक परिवहन किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि यह अवैध खनन रात लगभग 10 बजे शुरू होता है और सुबह 8 बजे तक लगातार जारी रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ फॉरेस्ट अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ये गतिविधियाँ खुलेआम हो रही हैं। इन मामलों में संबंधित विभागों और अधिकारियों की चुप्पी लोगों में नाराज़गी का कारण बनी है। एक ओर प्रदेश सरकार अवैध खनन पर सख्त है वही इन दिनों बघाडू वन क्षेत्र में अवैध खनन का कार्य फल फूल रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की तुरंत संज्ञान लेकर ट्रैक्टरों के माध्यम से हो रहे अवैध खनन को रोका जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।शहर के कुछ निवासी कहते हैं कि खनन से वन्य जीवन और नदी का प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रहा है तथा नदी तटों पर कटाव और बढ़ते प्रदूषण से स्थानीय किसानों को भी नुकसान हो रहा है।

जब इस मामले पर सेल फोन से वन क्षेत्राधिकारी बघाडू से संपर्क किया गया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in