लोकेशन डेलची महिदपुर
मांगीलाल सोलंकी
जिला संवाददाता उज्जैन
आज तक 24×7 न्यूज
*विद्युत मंडल की भारी लापरवाही के कारण एक बार फिर एक बेजुवान को अपनी जान गंवानी पड़ी
*उज्जैन के महिदपुर से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। विद्युत मंडल की भारी लापरवाही के कारण एक बार फिर एक बेजुवान को अपनी जान गंवानी पड़ी है पूरा मामला महिदपुर के ग्राम डेलची बुजुर्ग का है। यहाँ विद्युत मंडल की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को शिकायतें दी जाती हैं, लेकिन अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। ताजा मामला डेलची बुजुर्ग के रामदेव जी मंदिर के पास का है, जहाँ लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक करंट फैल गया इस फैले हुए करंट की चपेट में आने से एक मासूम गोवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। ट्रांसफार्मर के खुले तार और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था ग्रामीण चेतन दायमा ने बताया “हमने कई बार बिजली दफ्तर में बोला कि यहाँ करंट आता है, बच्चे खेलते हैं, पशु निकलते हैं। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। आज गाय मर गई, कल को कोई इंसान भी मर सकता है इस घटना ने विद्युत मंडल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है? क्या विभाग अब भी जागेगा या किसी मानव जीवन के नुकसान का इंतजार करेगा?*