Skip to main content

Aaj Tak24x7

खबर औरैया से

 

*यमुना मैया की दिव्य आरती के उपरांत योगाभ्यास का आयोजन हुआ*

 

*योगाभ्यास के दौरान लोगों ने स्वस्थ रहने हेतु योग करने की शपथ ली*

 

*वन विभाग, जिला गंगा समिति, आयुष विभाग, जिला प्रशासन व समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा संयुक्त रुप से 12 वें योग दिवस के अंतर्गत आज दिनांक 18 जून- 2026 दिन गुरुवार को प्रातः 7 बजे शेरगढ़ घाट यमुना तट स्थल पर होम्योपैथी डीएचएमओ डॉ. परवीन, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. हरी प्रताप सिंह व विचित्र पहल के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्रों, घंटा-घड़ियाल तथा शंख आदि के साथ यमुना मैया की विधि-विधान से मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना करते हुए पावन आरती की गई*

 

 

*मौजूद लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि व शांति के लिए यमुना मैया का गुणगान किया। उसके उपरांत औरैया जनपद हेतु लखनऊ मिशन द्वारा मास्टर ट्रेनर के लिए नियुक्त डॉ. शशि राज सेठ द्वारा प्रार्थना मंत्र के साथ विभिन्न आसनों द्वारा योगाभ्यास कराया गया*

 

 

*प्रतिदिन योग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि लोगों को सदैव स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करना चाहिए*

 

*जिला गंगा समिति के सदस्य आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि नदियों की साफ सफाई व स्वच्छता हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी हैं*

 

 

*संस्था द्वारा विगत 11 वर्षों से श्मशान घाट पर सफाई अभियान व जीवनधारा पौधारोपण अभियान निरंतर चलाया जा रहा है*

 

*पर्यावरण संरक्षण हेतु उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व यमुना नदी में मृत पशु-पक्षी, धार्मिक मूर्ति व सामग्री आदि अपशिष्ट प्रवाह न करने की अपील की*

 

*कार्यक्रम का संचालन विचित्र पहल के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया*

*आयोजन में प्रमुख रूप से वन विभाग के डिप्टी रेंजर डीएस गौतम, अंगद सिंह चंदेल क्षेत्राधिकारी वन, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आशीष पांडे, अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), जागृति पोरवाल, जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में वीवीए की शिक्षा में अध्यनरत छात्रा दीपल, कवित्री शर्मिष्ठा गुप्ता, अनुपम सेठ एडवोकेट, आरोही, सतीश कुमार श्रीवास्तव, ब्रजराज सिंह, रिशु कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, प्रेम कुमार, दीपक कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in