*म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ* के उज्जैन संभाग अध्यक्ष *श्री मनोज जैन*, देवास जिलाध्यक्ष *श्री अरविंद चौकसे* तथा पूर्व जिलाध्यक्ष *श्री आनंद गुप्ता* का श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा कुसमानिया, कन्नौद आगमन पर आत्मीय अभिनंदन किया गया।

*लोकेशन: कुसमानिया, कन्नौद, सतवास, काटाफोड़, लोहारदा*

*संवाददाता: गणेश जायसवाल, देवास*

*दिनांक: 19जून 2026*

आज तक 24×7

 

एंकर

 

*म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ* के उज्जैन संभाग अध्यक्ष *श्री मनोज जैन*, देवास जिलाध्यक्ष *श्री अरविंद चौकसे* तथा पूर्व जिलाध्यक्ष *श्री आनंद गुप्ता* का श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों द्वारा कुसमानिया, कन्नौद आगमन पर आत्मीय अभिनंदन किया गया

 

वरिष्ठ पदाधिकारी आगामी *24 से 28 जून* तक उज्जैन संभाग के *देवास, उज्जैन, आगर, रतलाम, शाजापुर* जिलों में होने वाले *पत्रकार संगम* के लिए सभी पत्रकारों से उपस्थित होकर संघ को मजबूत बनाने का आग्रह करने पहुंचे थे।

 

सबसे पहले *कुसमानिया* में गणेश जायसवाल*राजेश परमार* एवं *ओमप्रकाश परमार* ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

 

इसके बाद *कन्नौद* में संभाग उपाध्यक्ष *विनोद भूतड़ा*, पूर्व जिला सचिव *महेश साहू*, ब्लॉक कोषाध्यक्ष *राजकुमार मोदी*, जिला उपाध्यक्ष *मांगीलाल मालवीय*, जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण *मेहबूब खान*, पत्रकार *हरीश दूबे*, *यूसूफ खान* सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

 

तत्पश्चात *सतवास, काटाफोड़, लोहारदा* में जिला सचिव *दीपक धारीवाल*, जिला उपाध्यक्ष *बालकृष्ण शर्मा*, ब्लॉक सचिव *मनोज डाबी*, पत्रकार *द्वारका शर्मा* एवं *सोहन राठौर* ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार संगम से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और सभी साथियों की एकजुटता से संघ और सशक्त होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes