राजू देवड़ा बालीपुर
स्थान मनावर
मनावर में आत्महत्या के मामले में दर्ज प्रकरण को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया
मनावर में अंकित जैन आत्महत्या के मामले में दर्ज प्रकरण को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया वही मामले में नामजद आरोपियों के परिजनों और समाजजनों ने शुक्रवार को
मनावर एसडीओपी ब्रजेश कुमार मालवीया, और थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की ज्ञापन का वाचन जितेंद्र आदिवाल द्वारा किया गया साथ ही जितेंद्र आदिवाल द्वारा बताया गया कि अंकित जैन आत्महत्या वाले केस में जीतू आदिवाल और संतोष आदिवाल को गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है जिसको लेकर पुलिस से निवेदन है कि इस मामले के सभी पहलुओं कि निष्पक्ष जाँच कि जाए वही जितेंद्र आदिवाल ने कहा कि उनके परिजनों का मृतक अंकित जैन से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं था, और वे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं थे वही कहा कि यदि उनकी बात पर उचित विचार नहीं किया गया तो आगामी दिनों धार पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी बात रखेंगे इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाए मौजूद रही


