Skip to main content

Aaj Tak24x7

गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, पोता गंभीर घायल

गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, पोता गंभीर घाय

 

उज्जैन जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे दो सगे भाइयों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार मरंडवा गांव निवासी 80 वर्षीय पीरूलाल मोथलिया और उनके छोटे भाई 75 वर्षीय भागीरथ मोथलिया अपने पोते अभिषेक के साथ बाइक से उज्जैन की ओर जा रहे थे। अभिषेक बाइक चला रहा था। तीनों अपने भांजे के यहां आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।

 

बताया जा रहा है कि गांव से करीब 25 से 30 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

 

अस्पताल ले जाते समय पीरूलाल मोथलिया ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि भागीरथ मोथलिया की उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घायल अभिषेक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

 

परिजनों ने बताया कि पीरूलाल खेती-किसानी का कार्य करते थे, जबकि भागीरथ मोथलिया मध्यप्रदेश विद्युत मंडल से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in