Skip to main content

Aaj Tak24x7

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया मेगा रिव्यू

उज्जैन जिले से यश असावरा की खास रिपोर्ट

मो:9753312553

 

स्लग:

 

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने किया मेगा रिव्य

 

एंकर:

 

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां अब जमीनी स्तर पर तेजी से दिखाई देने लगी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहर में चल रही करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिप्रा घाटों से लेकर कान्ह डायवर्शन परियोजना और पीएम एकता मॉल तक, हर बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं होगा।

 

वीओ:

 

 

सिंहस्थ-2028 को भव्य, दिव्य और विश्वस्तरीय बनाने के लिए उज्जैन में विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहर की प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

 

सबसे पहले दोनों नेताओं ने त्रिवेणी क्षेत्र पहुंचकर शिप्रा नदी के किनारे 778 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 29 किलोमीटर से अधिक लंबे नवीन घाट निर्माण कार्य का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 150 से अधिक एंट्री और एग्जिट पॉइंट विकसित किए जा रहे हैं, जबकि कई किलोमीटर घाट और रिटेनिंग वॉल का निर्माण पूरा हो चुका है।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का निरीक्षण किया। करीब 920 करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना कान्ह नदी के दूषित जल को शिप्रा में मिलने से रोकेगी। दोनों नेता निर्माणाधीन टनल के भीतर पहुंचे और तकनीकी कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और कार्य तेजी से जारी है।

 

निरीक्षण के अगले चरण में दोनों नेताओं ने इंदौर रोड स्थित निर्माणाधीन पीएम एकता मॉल का अवलोकन किया। यह बहुउद्देशीय परियोजना उज्जैन के पर्यटन, व्यापार और रोजगार को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। यहां आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर, मल्टीप्लेक्स, होटल और फूड जोन जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 को दुनिया के सबसे भव्य धार्मिक आयोजनों में शामिल करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भरोसा दिलाया कि सिंहस्थ से जुड़े बुनियादी ढांचे और शहरी विकास परियोजनाओं में केंद्र सरकार पूरा सहयोग करेगी।

 

निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने नवीन घाटों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और अधिकारियों को सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in