Skip to main content

Aaj Tak24x7

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारियां: सोनभद्र में पूर्वाभ्यास संपन्न*

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की भव्य तैयारियां: सोनभद्र में पूर्वाभ्यास संपन्न*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*सोनभद्र।* पतंजलि योग परिवार, सोनभद्र ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को भव्य एवं दिव्य रूप देने हेतु सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।

शनिवार को मारवाड़ी धर्मशाला में सभी कुशल मार्गदर्शकों, संरक्षकों एवं संयोजकों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अधिवक्ता परिषद के संरक्षक एसपी सिंह, एडवोकेट द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक, एडवोकेट, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों ने एसपी सिंह, एडवोकेट को पतंजलि का अंगवस्त्र एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया।

प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया। सभी कक्षाओं के प्रमुख योग शिक्षक अपने-अपने नियमित योग साधकों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में दयानंद मौर्य ने अति सुंदर योग गीत प्रस्तुत किया। अंत में प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ने शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in