उज्जैन के मंगलनाथ क्षेत्र में एक साधु की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है
मलानी बाबा की कुटिया में रहने वाले गंगेश्वरी महाराज को 10 दिन पहले समाधि दे दी गई थी। जावरा से आए भाई अनिल जोशी ने हत्या की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने समाधि खोदकर शव बाहर निकलवाया।
परिजनों का आरोप है कि आखिरी कॉल में विवाद की आवाजें आ रही थीं और महाराज का सामान-गाड़ी भी गायब है। 2010 में संन्यासी बने सुनील जोशी उर्फ गंगेश्वरी महाराज के दो बच्चे हैं। मां कृष्णा जोशी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई ने न्याय की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
लोकेशन उज्जैन
मांगीलाल सोलंकी
जिला संवाददाता उज्जैन
आज तक 24×7न्यूज
9179300480
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes