Skip to main content

Aaj Tak24x7

हरनाकछार में पीएम आवास की पात्रता सूची पर खुली पंचायत, 504 परिवारों के नामों पर चर्चा, ग्रामीणों से मांगे सुझाव।

हरनाकछार में पीएम आवास की पात्रता सूची पर खुली पंचायत, 504 परिवारों के नामों पर चर्चा, ग्रामीणों से मांगे सुझाव

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

विंढमगंज सोनभद्र। विकास खंड दुद्धी अंर्तगत ग्राम पंचायत हरनाकछार पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्थायी पात्रता सूची के सत्यापन के लिए सोमवार को खुली बैठक बुलाई गई। पंचायत भवन परिसर में सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने की।

बैठक में आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की 504 पात्र परिवारों की सूची पढ़कर सुनाई गई। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश पर जरूरतमंद और पात्र परिवारों को ही योजना का लाभ मिले, इसलिए सूची का सत्यापन किया जा रहा है। नाम वाचन के बाद ग्रामीणों से आपत्तियां और सुझाव लिए गए।

पंचायत प्रशासन ने कहा कि सत्यापन पूरा होने के बाद अंतिम सूची शासन को भेजी जाएगी। उसी के आधार पर पात्र परिवारों को पक्के मकान दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन और कच्चे घरों में रहने वाले गरीब परिवारों को स्थायी छत देना है।

बैठक शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही। ग्रामीणों ने प्रक्रिया की सराहना की।

ग्राम प्रशासक रीना देवी, प्रशासक प्रतिनिधि निरंजन सोनी, ग्राम विकास अधिकारी अरुण वर्मा, पंचायती राज विभाग से सुनील कुमार भारती, पंचायत सहायक सुधा यादव,रमेश कुमार गुप्ता, सम्पूर्णानन्द गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पूर्व प्रधान बंशीधर भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in