Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र: रानीताली तिराहे पर बाइक हादसा, संविदा लाइनमैन की मौत।

सोनभद्र: रानीताली तिराहे पर बाइक हादसा, संविदा लाइनमैन की मौत।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र की सीमा से सटे रानीताली तिराहे से डाला-पीपर मार्ग पर सोमवार पूर्वाह्न तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार खेत में जा गिरे, जिससे बाइक के नीचे दबने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान विजय कुमार उर्फ बाबा, पुत्र स्व. लुकमन खरवार, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम साऊडीह हथवानी, थाना हाथीनाला के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे यूपी 65 सीजे 7363 नंबर की बाइक पर दो लोग गुरमुरा से भवानी कटरिया की ओर जा रहे थे। रानीताली तिराहे से डाला-पीपर रोड पर प्राथमिक विद्यालय रानीताली बैरियर से लगभग 50 मीटर पहले बाइक सड़क किनारे पटरी पर रखे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सहित खेत में जा गिरी।

हादसे में विजय कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर पीछे बैठे दूसरे युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद वह वहां से चला गया।

जानकारी के अनुसार मृतक विजय की शादी भवानी कटरिया बौरिहवा निवासी पतिराज खरवार की पुत्री कलावती से हुई थी। बताया जा रहा है कि वह ससुराल जा रहे थे। परिजनों ने बताया कि विजय की कोई संतान नहीं थी, उन्होंने एक बच्ची को गोद लेकर उसका पालन-पोषण किया था।

सूचना पर पीआरबी और हाथीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना चोपन थाना क्षेत्र में होने के कारण चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in