Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन में जिला स्तरीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ समाज का दिया संदेश*

उज्जैन में जिला स्तरीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ समाज का दिया संदेश*

उज्जैन।* अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दशहरा मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

 

इस अवसर पर सभी ने ‘योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम पर योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं निरोगी समाज का संदेश दिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in