Skip to main content

Aaj Tak24x7

चंद्रपुर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से अधिक का माल जब्त

चंद्रपुर में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से अधिक का माल जब्

चंद्रपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाइवा ट्रक समेत 40 लाख 28 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजा थेरगांव, तहसील पोंभूर्णा स्थित नदी क्षेत्र से अवैध रूप से गौण खनिज यानी रेत का उत्खनन कर उसकी चोरी-छिपे ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी ईश्वर सोहनलाल बैरिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी संजय नगर, चंद्रपुर को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक अशोक लेलैंड हाइवा ट्रक क्रमांक MH 49 BZ 5157 तथा लगभग 4 ब्रास रेत जब्त की गई।

पुलिस ने ट्रक की कीमत 40 लाख रुपये और जब्त रेत की कीमत 28 हजार रुपये आंकी है। इस प्रकार कुल 40 लाख 28 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) तथा महाराष्ट्र जमीन महसूल कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर के गणेश भोयर, किशोर वैरागड़े, अजय बागेसर, गोपीनाथ नरोटे और शेखर माथनकर की टीम द्वारा की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in