Skip to main content

Aaj Tak24x7

शिवपुरी में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर के सख्त निर्देश, 10 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

मनमोहन सेन पिछोर से विशेष संवाददाता

 

शिवपुरी में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर के सख्त निर्देश, 10 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट

शिवपुरी। जिले में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक आईएएस अर्पित वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में 23 जून 2026 को आदेश जारी कर सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जनपद पंचायतों तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अस्पतालों, होटलों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, वेयरहाउस, गोदामों, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थानों, मैरिज गार्डन, रेस्टोरेंट तथा पार्किंग क्षेत्रों सहित अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित फायर सेफ्टी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरीक्षण दल गठित किए जाएं। इन संस्थानों में फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की जांच की जाएगी।

साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई कर 10 जुलाई 2026 तक संवेदनशील स्थलों की रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in