Skip to main content

Aaj Tak24x7

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे – सत्येन्द्र शर्मा 

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे – सत्येन्द्र शर्मा

——————————————–

ग्वालियर। शहीद भगत सिंह मंडल में वार्ड क्रमांक 25 के पोलिंग नं 83 पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के उपाध्यक्ष एवं शहीद भगत सिंह मंडल के प्रभारी सत्येन्द्र शर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, जब देश का विभाजन हुआ, तब उन्होंने बंगाल को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का उनका दृढ़ विश्वास था कि एक स्वतंत्र भारत में दो विधान (संविधान), दो प्रधान और दो निशान (झंडा) नहीं चल सकते। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए, उन्होंने जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों के साथ पूरी तरह से जोड़ने का ऐतिहासिक कदम उठा कर भारत माता की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित हमेशा व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर होना चाहिए। उनका अदम्य साहस और देशभक्ति की भावना आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करती है। आज के दिन, आइए हम सब मिलकर उनके दिखाए रास्ते पर चलने और देश की एकता व संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लें।

पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश दुबे, मंडल महामंत्री शेरसिंह नरवरिया, कार्यालय मंत्री अवधेश पटसारिया, युवा नेता सक्षम मिश्रा पोलिंग के अध्यक्ष बृजेश शर्मा, अनिल बजाज, साहिल शर्मा, श्याम कुमार दीक्षित आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in