Skip to main content

Aaj Tak24x7

*मल्टी लेवल कार पार्किंग मे डीवाटरिंग का कार्य जल्द से जल्द करे शुरु – संघ प्रिय – निगमायुक्त

*मल्टी लेवल कार पार्किंग मे डीवाटरिंग का कार्य जल्द से जल्द करे शुरु – संघ प्रिय – निगमायुक्*

*नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने की स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

ग्वालियर 23 जून 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मल्टीलेवल कार पार्किंग, सचिन तेन्दूलकर रोड सहित स्मार्ट सिटी के जो भी कार्य प्रगतिरत है उन्हे जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाये वहीं उन्होने ओएंडएम पर दी गयी परियोजनाओ की समीक्षा करते हुये जरुरी दिशा निर्देश दिये। बैठक मे अपर आयुक्त श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई जा रही सचिन तेंदुलकर रोड, मल्टी लेवल कार पार्किंग, फसाड लाइटिंग, गेन्ट्री, कटोराताल पर लेजर शो सहित विभिन्न परियोजना के ओएंडएम व निविदा प्रक्रिया की समीक्षा की गई। स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मल्टी लेवल कार पार्किंग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि डीवाटरिंग के लिए जो समय सारणी बनाई गई है, उसके अनुसार डीवाटरिंग का कार्य शुरु किया जाये वही उन्होने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि यदि वेंडर द्वारा बिना संज्ञान मे लाये निर्माण स्थल पर कोई कार्य किया जाये या कार्य के प्रति लापरवाही बरती जाये तो उसे नोटिस देकर पेनल्टी की कार्यवाही की जाये। निगमायुक्त ने संबधित अधिकारियो को निर्देश दिये की मल्टी लेवल कार पार्किंग के अंतिम तल से डीवाटरिंग के साथ ही प्रथम और द्वितीय तल के कार्य को पूर्ण कर इन तलो की पार्किंग को शुरु किया जाये वही उन्होने एमएलसीपी के ओएंडएम की समीक्षा करते हुये पार्किंग को लेकर सर्वे कर जरुरी प्रावधान के पाँइंट बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया। वही निगमायुक्त ने सचिन तेंदुलकर रोड की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि रोड का निर्माण कार्य तेज गति से समय सीमा में पूर्ण करें और निर्माण के दौरान वह सभी प्रावधान करें जिससे आम लोगों को दिक्कत न हो। उन्होने संबंधित अधिकारियो को चेतावनी देते हुये कहा कि हर हाल मे जून माह के अंत तक एक तरफ की रोड को शुरु किया जाये और रोड की गुणवत्ता मे यदि कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये। निगमायुक्त मे समीक्षा के दौरान सचिन तेन्दूलकर रोड के सौंदर्यीकरण के प्रजेन्टेशन को भी देखा उन्होने सुझाव दिया कि सौंदर्यीकरण मे इस रोड के अनुरुप महान क्रिकट प्लेयर सचिन तेन्दूलकर से संबंधित जानकारीयो को शामिल किया जाये। निगमायुक्त ने बैठक मे स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित अन्य परियोजनाओ जैसे गेन्ट्री, फसाड लाइटिंग, कटोरा ताल म्यूजिकल फाउंटेन सहित अन्य परियोजनाओ के संचालन और प्रबंधन की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियो को जरुरी दिशा निर्देश दिये।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in