मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान का शुभारंभ

मध्यप्रदेश पुलिस का ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान का शुभारंभ

*एसएसपी ग्वालियर ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर साइबर सुरक्षा अभियान ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ का किया शुभारंभ*

ग्वालियर। 24.06.2026 पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भापुसे) के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ का आयोजन दिनांक 24 जून 2026 से 08 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को प्रोत्साहित करना है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आज ग्वालियर जिले में ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह साइबर जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करेगा तथा साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट एवं प्रचार सामग्री वितरित करेगा। कार्यक्रम में अभियान के नोडल अधिकारी अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा (भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, समस्त सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारीगण एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के दौरान जिलेभर में व्यापक स्तर पर साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें जनसंवाद कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जागरूकता अभियान, जागरूकता रैलियां, बैनर एवं पोस्टर प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों का प्रदर्शन तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं में विशेष कार्यक्रम शामिल हैं। अभियान के अंतर्गत पुलिस थानों, चौकियों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर सुरक्षा संबंधी बैनर एवं पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

*एसएसपी ने थाना प्रभारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*- साइबर जागरूकता रथ को रवाना करने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों की बैठक लेकर ‘‘सेफ क्लिक 2.0’’ अभियान के सफल संचालन हेतु निर्देश दिये। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थाना एवं अनुभाग स्तर पर अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक थाना क्षेत्र में स्थित विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थानों एवं ग्राम पंचायतों तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि थाना एवं चौकी स्तर पर जागरूकता संबंधी बैनर, स्टैंडी एवं प्रचार सामग्री प्रदर्शित की जाए तथा आमजन को पम्पलेट वितरित कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से जनचौपाल आयोजित कर नागरिकों को साइबर ठगी के नए तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर अभियान की विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग-अलग दायित्व निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाया जा सके।

*साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस* – अभियान के दौरान नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, निवेश संबंधी धोखाधड़ी, डेटा चोरी, साइबर बुलिंग, हैकिंग, पहचान चोरी एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त नागरिकों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने हेतु राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

ग्वालियर पुलिस की जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि वह इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें, साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों में शामिल हों तथा स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार एवं समाज को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in