Skip to main content

Aaj Tak24x7

महिदपुर में ‘दादा पहलवान’ बनकर हफ्ता वसूली करने वाले 2 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल!

लोकेशन महिदपुर

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7 न्यूज

 

महिदपुर में ‘दादा पहलवान’ बनकर हफ्ता वसूली करने वाले 2 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल!

उज्जैन की महिदपुर थाना पुलिस ने जवाहर मार्ग पर ‘दादा पहलवान’ बनकर हफ्ता वसूली और मारपीट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह और एसडीओपी जैडेन लिंग्जरपा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी की टीम ने यह कार्रवाई की। घटना 14 जून की है, जब आरोपियों ने फरियादी से रुपयों की मांग की थी और इनकार करने पर पाइप से बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए फकीर मोहल्ला निवासी अब्दुल वहाब (27) और शाहनवाज उर्फ गोलू (27) को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल सामान जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उपजेल महिदपुर भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी अब्दुल वहाब पर हत्या के प्रयास, हफ्ता वसूली और आर्म्स एक्ट सहित कुल 9 गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि शाहनवाज उर्फ गोलू पर मारपीट और छेड़छाड़ जैसे 7 अपराध दर्ज हैं। मामले में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुखसेन असियाम, सउनि वी.पी. सिंह परिहार और प्रधान आरक्षक विजयसिंह सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in