Skip to main content

Aaj Tak24x7

गुरमुरा में बाइक हादसा:15 फिट नीचे झाड़ियों में गिरा बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर।

गुरमुरा में बाइक हादसा:15 फिट नीचे झाड़ियों में गिरा बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास गुरुवार 25 जून 2026 की सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल भरवाने जा रहे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जवारीडाड़ निवासी बुद्धिलाल पुत्र स्व. रामलाल अपने साले गुड्डू पुत्र संतोष निवासी जवारीडाड़ के साथ बाइक से गुरमुरा पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। बुद्धिलाल अपने ससुराल गुरमुरा में ही रहता था।

गुरमुरा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे संकेतक बोर्ड के लोहे के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सहित दोनों सवार करीब 15 फीट नीचे झाड़ियों में जा गिरे।

हादसे में चालक बुद्धिलाल पुत्र स्व. रामलाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पीछे बैठे गुड्डू को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और सीएचसी चोपन टोलप्लाजा की एम्बुलेंस ने घायल गुड्डू को तत्काल अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

है,चोपन पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in