Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का देवास सम्मेलन सम्पन्न, पत्रकार हितों पर हुई सार्थक चर्चा

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का देवास सम्मेलन सम्पन्न, पत्रकार हितों पर हुई सार्थक चर्चा

कांटा फोड़। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, जिला देवास द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा, सामाजिक सरोकारों तथा निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया का कन्नौद ब्लॉक के पत्रकार साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर देवास विधायक गायत्री राजे पंवार , प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित, संभाग अध्यक्ष मनोज जैन, छतर पुर संभागीय मंत्री प्रीतम खरे, राजेंद्र राठौर, राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, पत्रकार संगीता राठौर जिलाध्यक्ष अरविंद चौकसे जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश परमार सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और शासन-प्रशासन तथा आमजन के बीच महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता है। ऐसे सम्मेलन पत्रकारों के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को नई दिशा प्रदान करते हैं।

सम्मेलन में पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित पत्रकारों ने जनसरोकारों से जुड़ी निर्भीक, निष्पक्ष एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर कन्नौद विकासखंड सहित जिले के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in