Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना नगर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयत्न में काफ़ी दिनों से वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः-*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज‌‌ तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*थाना नगर पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयत्न में काफ़ी दिनों से वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तारः-

 

थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी करहली व थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/26 धारा- 109(1),191(2),118(1),352,115(2),351(3) BNS से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त प्रिंस पुत्र छैल बिहारी निवासी ग्राम कोपे थाना लालगंज जनपद बस्ती को समय करीब 09.05 बजे पाल्हा के पहले मोड़ से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

1. प्रिंस पुत्र छैल बिहारी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोपे थाना लालगंज जनपद बस्ती।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-*

1. थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह थाना नगर जनपद बस्ती।

2. उ0नि0 सर्वेश कुमार चौधरी चौकी प्रभारी करहली थाना नगर जनपद बस्ती।

3. का0 चन्द्रकान्त पाण्डेय थाना नगर जनपद बस्ती।

4. रि0का0 आदर्श कुमार थाना नगर जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in