Skip to main content

Aaj Tak24x7

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर हुई कार्यशाला

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर हुई कार्यशाल

आधार फाउंडेशन में हुआ जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम

 

छिंदवाड़ा – दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन, पोआमा, छिंदवाड़ा में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं नगर पालिका निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में सम्मिलित सभी अहिंसा प्रेमियों ने संकल्प लिया कि हम अपने भारत को नशा मुक्त भारत बनाने के लिए कार्य करेंगे, न तो हम स्वयं नशा करेंगे और न ही किसी को नशा करने देंगे। हम अपने मित्रों रिश्तेदारों और परिवार को नशा से होने वाले दुष्परिणामों के लिए जागरूक करेंगे तथा अपने आस पास नशीले पदार्थों के विक्रय का विरोध करेंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन सक्षम के जिला अध्यक्ष इंजीनियर महेश किन्थ ने किया।

इस अवसर पर योगाचार्य प्रेमचंद सोनमहर, आधार फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं संचालिका सरिता पांडे, उपाध्यक्ष बिंदु यादव, सचिव सुमित्रा पवार, कोषाध्यक्ष अर्पणा भारत ने सुंदर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है, अनेक दुर्घटनाएं होना, परिवारों का टूटना, अनेक व्यक्तियों को जीवन खो देना नशा का एक बहुत बड़ा कारण है।

कार्यशाला के दौरान मुख्य अतिथि दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एक पौधा मां के नाम लगाने सहित नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया ओर माननीय प्रधानमंत्री की मंशानुसार एक पौधा मां के नाम लगाकर अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सादर प्रकाशनार्थ 27,06,2026

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in