Skip to main content

Aaj Tak24x7

गौरव बैनल (आई. ए. एस.) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी

गौरव बैनल (आई. ए. एस.) कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी

कार्यालय कलेक्टर जिला-सिंगरौली (म०प्र०)

 

*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली*

माह मई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के आधार पर 20 जून को जारी रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये जाने बावत ।

 

जिले के नागरिकों को संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करना राजस्व विभाग का प्रमुख लक्ष्य है। उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली सी एम हेल्पलाइन योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा अत्यंत सराहनीय कार्य किया गया है। माह मई की प्राप्त शिकायतों के आधार पर जून माह की 20 तारीख को जारी हुई प्रदेश स्तरीय समीक्षा रैंकिंग में राजस्व विभाग ने 84.03 अंक (A ग्रेड) प्राप्त कर अपने ग्रुप में 02 एवं प्रदेश स्तर पर 55 जिलों में 7 वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार आपने आपके कार्य क्षेत्र तहसील देवसर में शिकायतों के निराकरण में जारी रैंक में 85.80 अंक (A ग्रेड) प्राप्त किया है।

 

जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता की शिकायतों का त्वरित, संतुष्टिपूर्वक एवं गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने में आपका योगदान उत्कृष्ट रहा है। साथ ही आपसे यह अपेक्षा है कि उक्त प्रदर्शन भविष्य में भी जारी रहेगा।

 

मैं आपके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करता हूँ।

 

भवदीय

 

(गौरव बैनल)

 

श्री ऋषि नारायण सिंह,

 

तहसीलदार, तहसील देवसर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in