केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 दिवसीय प्रवास पर गुना को लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात*

 

*गुना/ग्वालियर*

*29 जून 2026*

 

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 दिवसीय प्रवास पर गुना को लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात*

*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से लेकर रेलवे, सिंचाई, सड़क, ऊर्जा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण तक विकास के अनेक आयामों को मिली नई गति*

 

*दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रेस वार्ता में आगामी परियोजनाओं का रोडमैप भी किया साझा*

 

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प में तेजी से अपना योगदान बढ़ा रहा गुना:सिंधिया*

 

गुना/भोपाल/नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय गुना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शुभारंभ कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन, सिंचाई, रेलवे, सड़क, ऊर्जा, कौशल विकास, कृषि अधोसंरचना, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा दिशा बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।

 

*प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को बनाया जनआंदोलन*

प्रवास की शुरुआत कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी के उद्गम स्थल से हुई, जहां केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया। इसी अवसर पर उन्होंने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान–जन संरक्षण का जन आंदोलन’ का शुभारंभ किया तथा ग्राम चिनेरा में ₹17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

*मुद्रा हनुमान में रखी ₹278 करोड़ के सबस्टेशन की नींव*

सिंधिया ने प्रवास के आख़िरी दिन मुद्रा हनुमान में बन रहे ₹278 करोड़ के सबस्टेशन का शिलान्यास किया। इस सबस्टेशन लगभग 225 गांवों के 2 लाख 25 हज़ार से अधिक नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके तहत 100 किमी विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। सिंधिया ने कहा ये सबस्टेशन लाखों लोगों के घरों में नया उजाला लेकर आयेगा और अब उन्हें कटौती की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।

 

*स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास और विद्युत अधोसंरचना को मिली मजबूती*

प्रवास के दौरान खुटियावाड़ में केंद्रीय मंत्री ने ₹20 करोड़ की लागत से निर्मित 4.5 मेगावाट क्षमता वाले सनगार्नर सोलर प्लांट का उद्घाटन किया, जो प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। इसके अलावा तिलवारा (मार्की माहू) में ₹14.74 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक आईटीआई भवन तथा ₹2.18 करोड़ की लागत से बने धनवाड़ी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं युवाओं के कौशल विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगी।

 

*रेल, सड़क और कृषि अधोसंरचना को मिली नई सौगात*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना रेलवे स्टेशन से बीना–रुठियाई–बीना मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय यात्रियों की मांग के अनुरूप ट्रेन के समय में परिवर्तन का प्रस्ताव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजा गया है।

 

उन्होंने लगभग ₹3 करोड़ की लागत से बनने वाली नवीन फल एवं सब्जी मंडी का भूमिपूजन किया। साथ ही ₹11.64 करोड़ की लागत से निर्मित तीन सड़कों—बरखेड़ा गिर्द–दूरदुरु, बूढ़े बालाजी–हनुमान टेकरी तथा महुगूड़ा फाटक–बमोरी बुजुर्ग मार्ग—का लोकार्पण किया। बूढ़े बालाजी में 160 हितग्राहियों को भूमि के पट्टों का वितरण भी किया गया।

 

*महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण को मिली प्राथमिकता*

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने सफल महिला उद्यमियों की कहानियों को विकसित भारत की प्रेरणा बताते हुए आश्वस्त किया कि जिन स्वयं सहायता समूहों का वार्षिक कारोबार ₹1 करोड़ से अधिक होगा और जिन्हें परिवहन की आवश्यकता होगी, उन्हें सांसद निधि से लोडिंग वाहन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

*आस्था, संस्कृति और विरासत संरक्षण को भी मिला प्रोत्साहन*

सिंधिया ने टेकरी सरकार में हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही ग्राम पाटई स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के लगभग ₹20 लाख की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

 

*दिशा बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं अधोसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा*

प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दिशा बैठक की अध्यक्षता कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में 50 बिस्तरों का मातृत्व वार्ड, 50 बिस्तरों की क्रिटिकल केयर यूनिट, 150 बिस्तरों वाले नए अस्पताल भवन, एमआरआई, बोन डेंसिटी एवं सी-आर्म मशीन की स्थापना की दिशा में कार्य प्रगति पर है। चिकित्सकों की संख्या 40 से बढ़कर 56 तथा नर्सिंग स्टाफ 160 से बढ़कर 188 हो चुका है। कूनो नदी पुनर्जीवन के लिए लगभग ₹20 करोड़ का प्रस्ताव जल शक्ति मंत्रालय को भेजा जा रहा है। इससे लगभग 1,800 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने बताया कि ₹267 करोड़ की निवाड़ी सिंचाई परियोजना, ₹100 करोड़ की पनेटी बांध परियोजना, ₹100 करोड़ की पालडोरिया परियोजना तथा सिंध नदी आधारित पेयजल योजना सहित कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

*“विकास और जनसेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” : सिंधिया*

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गुना संसदीय क्षेत्र में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना इसका उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में गुना सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रेल, सड़क और ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes