Skip to main content

Aaj Tak24x7

अपराधों पर सख्ती के निर्देश, एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया ने ली क्राइम मीटिंग

लोकेशन शिवपुरी मध्य प्रदेश…

पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन की रिपोर्ट..

 

अपराधों पर सख्ती के निर्देश, एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया ने ली क्राइम मीटिं

 

शिवपुरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले सहित जिले के सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि गंभीर एवं चिन्हित अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण किया जाए।

एसपी ने महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने, जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्मैक, गांजा, जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने, हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखने, वारंटियों की गिरफ्तारी तेज करने और नियमित कॉम्बिंग गश्त संचालित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई करेगी तथा जनता को त्वरित एवं बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in