Skip to main content

Aaj Tak24x7

50 सैया जिला अस्पताल,औरैया अनोखी पहल का शुभारंभ किया गया।*

*० 50 सैया जिला अस्पताल,औरैया अनोखी पहल का शुभारंभ किया गया।*

*० राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स टीम का हृदय से अभिनंदन किया गया।*

 

*० मरीजों व अस्पताल में मौजूद कर्मियों को फल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।*

 

औरैया ब्यूरो

 

औरैया –समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 1 जुलाई-2026 दिन बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के पावन अवसर पर “अनोखी पहल” का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत 50 सैया जिला अस्पताल, औरैया में चिकित्सा हेतु भरती सभी मरीजों, महिलाओं व बच्चों को फल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया, मौजूद लोगों ने अनोखी पहल की प्रशंसा की। आयोजकों ने बताया कि आज से प्रतिदिन प्रातः 7 बजे अस्पताल में भर्ती मरीजों को चाय, दूध, बिस्किट, ब्रेड आदि द्वारा जलपान कराया जाएगा, तथा *अटल आश्रय गृह, औरैया के सामने स्थित डॉ. सोनी निवास पर प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक (2 घंटे) ब्लड प्रेशर, मधुमेह, ब्लड शुगर आदि संबंधित जांचों हेतु निःशुल्क सेवा प्रदान की जाएगी,* कार्यक्रम का मुख्य संयोजक प्रभारी अधिकारी फार्मेसी पुरुष जिला चिकित्सालय, उरई से सेवानिवृत डॉ. शिवकुमार सोनी को बनाया गया हैं, उन्होंने बताया कि मरीजों की सेवा के सपने को अव धरातल पर उतारकर समाज की सेवा की जाएगी। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि उपरोक्त योजना जनहित में संचालित की जा रही हैं, *समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने जरूरतमंद लोगों से दो घंटे प्रतिदिन निःशुल्क जांच सेवा व परामर्श का लाभ उठाने की अपील की हैं,* “अनोखी पहल” योजना कार्यक्रम शुभारंभ के उपरांत डॉ. शिवकुमार सोनी, डॉ. आर्य प्रबुद्ध, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. अवधेश कटियार, डॉ.मंजू सचान, डॉ. विशाल अग्निहोत्री आदि कई डॉक्टरों व जिला अस्पताल, औरैया में मौजूद कर्मचारियों, एंबुलेंस चालकों, स्टाफ नर्सों, सुरक्षा कर्मियों, सफाई कर्मियों व अस्पताल में मौजूद लोगों को फल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक श्री भगवान पोरवाल, श्रीमती किरन सोनी, राम आसरे गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, हिमांशु दुबे, हरिओम व सतीश पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in