5 जुलाई को सोनभद्र में राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी का सम्मान, निष्ठावान योगियों को भी मिलेगा सम्मान
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
सोनभद्र। योग के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए पतंजलि योग समिति के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी को हाल ही में लखनऊ में ‘योग गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा आगामी 5 जुलाई को उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में योग के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 5 जुलाई 2026, रविवार को प्रातः 5:00 से 7:00 बजे के बीच रॉबर्ट्सगंज स्थित मारवाड़ी धर्मशाला, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास, प्रातःकालीन योग कक्षा के दौरान आयोजित होगा।
कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी भगवान सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही जनपद के संरक्षक, संयोजक और मार्गदर्शक भी समारोह में शामिल होंगे।
रवि प्रकाश त्रिपाठी ने सभी योग प्रेमियों व पदाधिकारियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।



