पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन
शिवपुरी :- माननीय मुख्यमंत्री श्री डॉ.मोहन यादव जी ,माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं माननीय श्री करन अदानी जी के आगामी दिनांक 5 जुलाई को तेंदुआ पाली पर 2500 करोड़ की अदानी ग्रुप फाउंडेशन डिफेंस फैक्ट्री के भूमिपूजन हेतु शिवपुरी प्रवास की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार, शिवपुरी में आयोजित समीक्षा बैठक में सहभागिता की
बैठक की अध्यक्षता माननीय प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सुनिश्चित की जा सकें।
इसी के साथ पोलो ग्राउंड शिवपुरी पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया !
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



