घोंसला में कार्रवाई की मांग पर फूटा गुस्सा, उज्जैन-आगर हाईवे पर चक्काजाम कर पढ़ी हनुमान चालीस
उज्जैन जिले के राघवी थाना क्षेत्र के घोंसला गांव में पुराने विवाद में कार्रवाई नहीं होने के आरोप पर मंगलवार शाम ग्रामीणों ने उज्जैन-आगर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब 150 से 200 लोग सड़क पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर करीब 500 मीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह बन्देवार मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाइश दी। इसके बाद करीब आधे घंटे में जाम समाप्त हो गया।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



