Skip to main content

Aaj Tak24x7

दिनेश कौशल SP विशेष शाखा सागर के दोनों बच्चों ने रचा सफलता का नया इतिहास- *बेटे ने *आईआईटी दिल्ली* से इंजीनियरिंग और बेटी ने की लखनऊ से *MBBS* 

: दिनेश कौशल SP विशेष शाखा सागर के दोनों बच्चों ने रचा सफलता का नया इतिहास- *बेटे ने *आईआईटी दिल्ली* से इंजीनियरिंग और बेटी ने की लखनऊ से *MBBS*

 

* कहते हैं कि जब बच्चे अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से सफलता की नई ऊँचाइयों को छूते हैं, तब माता-पिता का सिर गर्व से ऊँचा हो जाता है।

* ⁠ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा सागर श्री दिनेश कौशल के परिवार के लिए आया है।

 

उनके सुपुत्र क्षितिज कौशल ने देश के प्रतिष्ठित *आईआईटी दिल्ली* से अपनी अंतिम वर्ष की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। वहीं उनकी सुपुत्री डॉ. श्रुति कौशल ने लखनऊ से *MBBS की अंतिम परीक्षा* सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और वर्तमान में अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप उत्कृष्ट ढंग से कर रही हैं।

 

* दोनों बच्चों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा का परिणाम है। साथ ही यह उनके माता-पिता और उनके परिवार के सभी बड़े चाचा , चाची , दादा , दादी अन्य सभी के वर्षों के त्याग, संस्कार और सतत मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है।

* क्षितिज और डॉ. श्रुति ने न केवल अपने परिवार, बल्कि छतरपुर जिले का नाम भी पूरे देश में गौरवान्वित किया है।

* इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने दोनों प्रतिभाशाली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पिता श्री दिनेश कौशल , माँ श्रीमति अनुराधा कौशल एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

 

* ईश्वर से प्रार्थना है कि इंजीनियर क्षितिज कौशल और डॉ. श्रुति कौशल जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देते रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in