रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने मनोज कुमार सिंह को ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष बनाया गया*
*बस्ती* – बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) की बैठक में संगठनात्मक विस्तार एवं ग्रामीण क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से बीएम मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर एवं एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को ग्रामीण क्षेत्र का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि मनोज कुमार सिंह लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय एवं समर्पित भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यशैली और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के दवा व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान होगा तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह, विशाल मल्होत्रा, अशोक कुमार केशरवानी, राम गोपाल कसौधन, इंद्रमणि पांडे, शीतला पटेल, पवन मल्होत्रा, आशुतोष कुमार राय, शिवमूरत मिश्रा, राकेश पांडे, जमशेद आलम सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए हर स्तर पर पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। एसोसिएशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा करना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय एवं सशक्त होकर कार्य करेगा।



