राष्ट्र वंदन काव्य संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन 5 जुलाई को*

*राष्ट्र वंदन काव्य संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन 5 जुलाई को*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*सोनभद्र।* शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट, करारी, सोनभद्र के संयोजन में करारी शहीद स्थल पर रविवार, 5 जुलाई की शाम राष्ट्र वंदन काव्य संध्या एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है।

समारोह में वाराणसी के साहित्यकार सीताराम राय व विक्रांत बनारसी को ‘साहित्य शिरोमणि अलंकरण’ से विभूषित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ शिवेन्द्र करेंगे।

 

कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान, धर्मेश चौहान, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, अशोक तिवारी, दिलीप सिंह दीपक, सुधाकर पांडेय ‘स्वदेशप्रेम’, दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’ काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

 

उक्त जानकारी संस्था प्रमुख एवं कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी, एडवोकेट ने दी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in