Skip to main content

Aaj Tak24x7

जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक संपन्न, 19 जुलाई को होगा सनातन अधिवक्ता सम्मेलन

न्यूज़ रिपोर्टर मोहित संघी

 

जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक संपन्न, 19 जुलाई को होगा सनातन अधिवक्ता सम्मेल

जबलपुर। जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की मासिक बैठक रविवार को सदर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं 19 जुलाई को प्रस्तावित सनातन अधिवक्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया।

बैठक की शुरुआत जिला संगठन मंत्री सुमित यादव के संबोधन से हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र एवं हिंदू समाज के प्रति समर्पित भावना के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया तिवारी ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर भी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आग्रह किया। साथ ही आगामी सनातन अधिवक्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से व्यापक जनसंपर्क करने का आह्वान किया।

संगठन के अनुसार, 19 जुलाई को सदर रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में शहर के अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा, जहां राष्ट्र एवं धर्म से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया तिवारी, आशीष विश्वकर्मा, विकास सराठे, शैलेंद्र राव पप्पू, सुमित यादव, मोहित संघी, अमित तिवारी, राजकुमार यादव, संदीप यादव, सुजीत सिंह ठाकुर, दीपक सिंह ठाकुर, ब्रह्मानंद दुबे, सुरेश कोल, युवराज कोल, श्रीमती किरण ठाकुर, श्रीमती राधा तिवारी, नीलू स्वामी, शुभ ओम तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in