Skip to main content

Aaj Tak24x7

एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

*एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर में “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितè

 

🔴 *अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) ने एयर फोर्स के अधिकारियों एवं जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।*

 

ग्वालियर। 06 जुलाई 2026। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) ने एयर फोर्स के अधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, निवेश संबंधी धोखाधड़ी, डेटा चोरी, पहचान की चोरी तथा अन्य साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत विश्वास न करें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज करे।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in